शेरपुर के लाल प्रमोद कुमार राय (प्रयागराज में कार्यरत) बने ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लॉइज यूनियन ‘ग्रुप C’ के जनरल सेक्रेटरी झारखंड के डाल्टनगंज सम्मेलन में किए गए सम्मानित


ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लॉइज यूनियन, ग्रुप ‘C’ के 34वें अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रयागराज में कार्यरत शेरपुर के श्री प्रमोद कुमार राय को सर्वसम्मति से संगठन का जनरल सेक्रेटरी निर्वाचित किया गया। उनके चयन से डाक कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

मूल रूप से शेरपुर निवासी श्री राय वर्तमान में भारतीय डाक विभाग, सिविल लाइंस, प्रयागराज में कार्यरत हैं। वे मृदुभाषी, कुशल व्यवहार और मजबूत नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। खेल जगत में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। वर्ष 1990–91 में उनका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में वॉलीबॉल के माध्यम से हुआ। 1992–93 में निजामाबाद में आयोजित सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उनकी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जिसके बाद उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ और बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

उन्होंने जूनियर, स्कूल और यूथ नेशनल प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक प्रमुख है। वर्ष 1994 से 1997 तक स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण के बाद, उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 1998 में खेल कोटे से भारतीय डाक विभाग में नियुक्ति हुई।

 

सेवा के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ में सक्रिय भूमिका निभाई और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठनात्मक अनुभव प्राप्त किया। इसी समर्पण और नेतृत्व क्षमता के चलते आज वे राष्ट्रीय स्तर पर जनरल सेक्रेटरी के पद तक पहुंचे हैं।

 

सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और कर्मचारियों के हितों की सशक्त आवाज बनेगा। श्री प्रमोद कुमार राय को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सभी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें