शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, दो से ढाई बीघा फसल जलकर खाक


भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलिकपुरा में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसानों की लगभग दो से ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार मलिकपुरा गांव के किसान नमोनारायण राय और रामप्यारे राय की खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टी, पानी तथा अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता के चलते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों में आग फैलने से बच गई। हालांकि इस दौरान करीब दो से ढाई बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भांवरकोल थाना की पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और क्षेत्रीय लेखपाल रितिक राही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन करने में जुट गए।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें