मनिहारी के खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने सोमवार को सादात ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के रूप में अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुँचने पर शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद नवागत बीईओ हेमवंत कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (यूटा) के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, पीयूष सिंह, सुशील चौबे, राम उग्रह यादव, घनश्याम यादव, सतीश सिंह, राज बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, राजन गुप्ता, अजय तिवारी और देवशरण यादव सहित भारी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हेमवंत कुमार ने सोमवार को सादात ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया एवं शिक्षकों से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करने का आह्वान किया
