गाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ आयोजनसभा में विकसित भारत के निर्माण में नागरिक कर्तव्यो का इमानदारी से पालन करने का संकल्प दिलाया गया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के लगातार 11 वर्षो मे सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों तथा विकसित भारत के पूर्णता के प्रतिबद्धता के प्रति आयोजित सभा को संबोधित करते हुए
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति के मजबूत होने से भारत अपने पुराने गौरव को प्राप्त कर विश्व शिखर पर स्थापित होने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज का हर क्षेत्र और हर वर्ग समृद्ध हुआ है। तथा दुःख ,सुख के प्रत्येक अवसर पर प्रधानमंत्री जी का जनता से भावनात्मक लगाव व जुडाव लोगो के मन में नेतृत्व के प्रति विश्वास की भावनाओं के साथ राष्ट्र के प्रति लोगों में जिम्मेदारी का अहसास उत्पन्न किया है और यही विश्वास और जिम्मेदारी का भाव विकसित भारत के निर्माण की मजबूत कड़ी है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि विगत 11 वर्षों मे देश ने विकास और सम्मान का जो मानक स्थापित किया है। उससे हर भारतीय के जीवन में उन्नति और खुशहाली आई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने किया आज की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल डॉ व्यास मुनि राय रामनरेश कुशवाहा सुरेश बिंद साधना राय लालसा भारद्वाज राज बिहारी राय सुनील गुप्ता नंदू कुशवाहा निर्गुण दास केसरी संतोष जायसवाल अभिनव सिंह अजय कुशवाहा दीपक जायसवाल जेपी चौरसिया विशाल चौरसिया अजय गुप्ता मीनू मौर्या अजय कुशवाहा कमलेश श्रीवास्तव अनूप खरवार सुधीर मिश्रा हेमंत त्रिपाठी अरुण श्रीवास्तव गिरधारी जायसवाल शिवम राय शाश्वत सिंह नगर के सभासद बन्धु पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे
भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ
