बढ़ती ठंड में चोरों की मौज, नंदगंज के अगस्ता सलामतपुर गांव में लाखों की चोरी से दहशत


गाजीपुर/ नंदगंज:- ठंड बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन किसी न किसी गांव में चोर घरों को निशाना बना रहे हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। ताजा मामला थाना नंदगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगस्ता सलामतपुर से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर से लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़िता पूनम देवी ने थाना नंदगंज में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को वह पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में रामपुर माझा गई हुई थीं। इसी दौरान रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर घर में रखे करीब 12 थान सोने के जेवरात, चांदी से निर्मित आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ले गए। इसके साथ ही घर में रखे ₹50,000 नकद भी उठा ले गए।

सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से टूटे हुए थे। घटना की जानकारी आसपास के लोगों से ली गई, लेकिन किसी को भी चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

इस तरह चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि चोरों पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें