पांच लाख दीपों से हुई मां सरयू की महाआरतीः
मां सरयूं की आरती के लिए मातेश्वरी भक्तों का उमड़ा आस्था
सुरक्षा का रहा व्यापक प्रबंध
दोहरीघाट, मऊ। उत्तर वाहिनी मां सरयू के पावन तट पर चल रहे नौ दिवसीय छठवें अश्वमेध महायज्ञ के अंतिम दिन सरयू नदी का 5 लाख दीपों से भव्य आरती सदगुरु महाराज के द्वारा किया गया। शुक्रवार को साय कालीन सर्वप्रथम सतगुरु महाराज ने मन्त्रोच्चार के बीच मां सरयू के विधिवत पूजन अर्चन करके आरती की।
वहीं सतगुरु महाराज के आदेशानुसार यज्ञ में शामिल मातेश्वरी भक्तों ने मां सरयू की आरती किया। मातेश्वरी घाट को दीप मालाओं से सजा गया। वहीं मनोहर दृश्य को सरयू नदी के पुल पर भारी भरकम की संख्या में लोग एकत्र हो गए हैं। ज्यादा लोग नाव पर सवार होकर मां सरयू की भव्य आरती को देख रहे थे।
वहीं मां सरयू के अनुपम घटा निराली थी। जिस तरह से श्रद्धा भाव से भक्ति मां की आरती मातेश्वरी भक्तों ने किया। जिससे धारा से अंबर तक सरयू नदी की आभा दमकाती रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से प्रबंध किया गया था।
वहीं मातेश्वरी परिवार के स्वयंसेवकों द्वारा की जगह-जगह लोगों की सहायता की जा रही थी। मां सरयू के तट पर जिस तरह से सफाई की गई थी। ऐसी सफाई कार्तिक पूर्णिमा में भी नहीं होती है। क्योंकि मातेश्वरी भक्त सरयू नदी के तट को अपने हाथों से साफ करके स्वच्छता के मिसाल पेश किया।
दीपमाला से सरयू नदी कोसों दूर तक सजी रही अश्वमेध यज्ञ में आए सभी भक्तों ने 101 दीपों का दान किया। मां सरयू की आरती और भव्यता देखकर विदेशी मेहमान सरयू माता को साष्टांग प्रणाम किया। सरयू तट पर जले दीप अनुमान से अधिक था लोगों का अनुमान था कि लगभग 5 लाख से अधिक दीप जलाया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस बल की तैनात रहे।