– नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने 127 विकास किया शिलान्यास और लोकार्पण
– दोहरीघाट नपं के रामघाट पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
– कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां
दोहरीघाट( मऊ)
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को नगर पंचायत दोहरीघाट के रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 37.82 करोड़ की 127 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विकास मंत्री ने मां सरयू प्रणाम कर और हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन कर करके किया। नगर विकास मंत्री ने नपं के 1128.41 लाख, सीसीएस के कार्य 474.76 लाख और जलनिगम आजमगढ़ के 957.55 लाख की विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें शवदाह गृह, पेयजल, आरसीसी रोड, घाटों के सुंदरीकरण, पार्क, ओपेन जिम और जल निकासी से संबंधित कार्य कराए जायेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में तेजी के साथ विकास कार्य कराया जा रहा है। तेजी से कराए जा रहे विकास कार्यों का लाभ आम जनता को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत की सम्मान बढ़ा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है। विशिष्ट अतिथि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए लगातार अच्छे कार्य कर रही है। योगी सरकार ने दलित, पिछडा और अति पिछडे वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है, जिनका सीधा लाभ नागरिकों को मिल रहा है। सरकर द्वारा समस्याओं के निराकरण के लिए तहसील आपके द्वार, थाना समाधान दिवस व तहसील दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें ग्रामीणों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जयसवाल ने आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं काफी सहायक बनी हैं। जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न लोग उपस्थित रहे
दोहरीघाट- चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष दोहरीघाट विनय कुमार जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बड़हलगंज महेश उमर, ब्लाक प्रमुख दोहरीघाट प्रदीप कुमार राय राजू, पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज मध्देशिया, इओ दोहरीघाट मनोज यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय, आंनद चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बरहज श्वेता जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख कोपागंज सर्वेश राय, प्रबंधक धर्मेंद्र राय, श्रीधर राय, सुशांत त्रिपाठी, अजय पांडेय, पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्ता, भाजपा नेत्री पूजा राय, विनोद वर्मा, उज्ज्वल जायसवाल, उपजिलाधिकारी घोसी अभिषेक गोस्वामी, लेखपाल अरविंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष दोहरीघाट आजाद जायसवाल, डॉ विपिन बिहारी द्विवेदी, लाल बिहारी द्विवेदी, बबलू पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
दोहरीघाट। नगर पंचायत में विकास कार्यो के शिलान्यास और लोकापर्ण करने आए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का चौहान चौक से लेकर रामघाट तक पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने भी नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। इसी क्रम में नगर की सफाई कार्य में लगे सफाईकर्मीयों ने भी अपने बीच मंत्री को पाकर भव्य स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर लोकगीत गायक बच्चा मासूम ने एक से बढ़कर एक सुंदर गीत गाकर समा बांधे रखा।
विभिन्न कार्यो पर एक नजर
कार्य का नाम–धनराशि
रामघाट एवं लक्ष्मण घाट निर्माण और सौंदर्यकरण–200 लाख
अंत्येष्टि स्थल का निर्माण–28.79 लाख
नपं के विभिन्न वार्डो में जलनिकासी के 47 कार्य–485.11 लाख
पेयजल एवं पाइप लाइन विस्तार 14 कार्य–100.38 लाख
15वां वित्त योजना के तहत 17 निर्माण कार्य–114.13 लाख
नपं के कार्यालय भवन का निर्माण–257.81 लाख
वार्ड 6 कमलातिवारीपूरा में श्री दुर्गा मंदिर से जानकी घाट तक ग्रीन कारीडोर–216.95 लाख
नपं के सभी वार्डो में पेयजल पुनर्गठन–957.55 लाख
नपं के सभी वार्डो में नाली और सीसी रोड के 25 कार्य–204.01 लाख
विद्युत शवदाह संयंत्र का स्थापना–294.80 लाख
बारात घर,जानकी घाट संरक्षण,मुक्तिधाम सीसी रोड का निर्माण, ओपेन जिम और पार्क–516.03 लाख
डूडा द्वारा इंटरलॉकिंग एवं सीसी रोड के 6 कार्य–207.42 लाख
9 मीटर अक्टोगोनल डबल आर्म केबल के साथ स्ट्रीट लाइट–200 लाख
कुल परियोजनाओं पर एक नजर-
नपं के द्वारा स्वीकृत कार्य–1128.41 लाख
सीडीएस द्वारा कार्य–474.76 लाख
जल निगम आजमगढ़ द्वारा कराए जाने वाले कार्य–957.55 लाख