वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई: एसडीओ निलंबित, विभागीय जांच शुरू | ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का एक्शन मोड—लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक आपत्तिजनक वीडियो के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला मऊ जिले में तैनात उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार से जुड़ा बताया जा रहा है।

मंत्री के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओ अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

मुख्य अभियंता, आजमगढ़ ने जानकारी दी कि मऊ डिवीजन प्रथम के अंतर्गत तैनात एसडीओ द्वितीय अमित कुमार के खिलाफ वायरल आपत्तिजनक वीडियो के मामले में यह कार्रवाई की गई है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शासन की छवि को धूमिल करने वाले तथा अनुशासनहीनता में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें