सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के मोहम्मद अरमान ने 98.2% अंक पाकर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया, विद्यालय कि शान बढ़ाई मोहम्मद अरमान नें।


नंदगंज (गाजीपुर) 16अप्रैल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में नंदगंज स्थित सनफ्लावर पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की

विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में मोहम्मद अरमान ने 98.2% अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

इसके अतिरिक्त अंश सिंह ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आस्था यादव ने 93% अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती हंसा देवी, प्रधानाचार्य सत्यम कुमार मिश्रा, शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती रितिमा यादव तथा प्रबंध निदेशक गोरखनाथ यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें