25 साल पुरानी पक्की नाली तोड़ी, 30 परिवारों में आक्रोश, धावा फरीदपुर में राजेंद्र यादव पर आरोप, ग्रामीणों ने शादियाबाद थाने में दी तहरीर


शादियाबाद (गाजीपुर)। गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत धावा फरीदपुर गांव में लगभग 25 वर्षों से बनी पक्की नाली को तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नाली बंद होने से करीब 25 से 30 घरों का पानी रुक गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही राजेंद्र यादव ने जेसीबी मशीन लगाकर पक्की नाली को ध्वस्त करा दिया। इस संबंध में दर्जनों ग्रामीणों ने शादियाबाद थाने पहुंचकर राजेंद्र यादव के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और नाली को पुनः बहाल कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान से पानी का बहाव दशकों से हो रहा है। वर्ष 2005 में यहां पक्की नाली का निर्माण कराया गया था, जिसके माध्यम से आसपास के घरों का गंदा पानी निकलता है। नाली टूट जाने से जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी और गांव के विद्यालय परिसर में भी पानी भर सकता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।

वहीं दूसरी ओर राजेंद्र यादव के पुत्र विमलेश यादव का कहना है कि यह नाली उनके पूर्वजों द्वारा निजी भूमि पर बनाई गई थी। उनके अनुसार संबंधित भूमि उनके पिता के नाम पट्टे पर दर्ज है। हालांकि ग्रामीणों का दावा है कि पट्टा वर्ष 2013 में हुआ, जबकि नाली का निर्माण 2005 में कराया गया था, इसलिए इसे निजी संपत्ति बताना गलत है।

मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान डायल 112 पर कई बार कॉल की गई, लेकिन पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची। तब तक विपक्षी पक्ष द्वारा जेसीबी से नाली को तोड़ा जा चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन कार्रवाई करता और जेसीबी को कब्जे में ले लेता, तो नाली नहीं टूटती।

इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी जखनियां से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर जल निकासी बहाल कराने की मांग

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें