धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
दोहरीघाट (मऊ)। दोहरीघाट क्षेत्र के मादी सिपाह निवासी समाजसेवी ज्ञानीश शुक्ला ने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडे से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
मुलाकात के दौरान ज्ञानीश शुक्ला ने खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञानीश शुक्ला ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के साथ ही जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी मंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडे ने समाजसेवी की ओर से उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।
ज्ञानीश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और आम लोगों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
