समय से पहले शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

घोसी (मऊ)। निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह तहसील क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह करीब छह बजे अचानक हुई कार्रवाई से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी दुकान पर निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री नहीं मिली।

जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक घोसी मोहम्मद अदनान खान के नेतृत्व में टीम ने मधुबन मोड़, मझवारा मोड़, अमिला और सुल्तानपुर स्थित देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों के साथ आसपास के संभावित स्थानों की भी जांच की।

टीम ने यह देखा कि कहीं दुकानों पर शासन द्वारा निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री तो नहीं हो रही है। इसके अलावा दुकानों के खुलने के समय, परिसर और आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य मिली और कहीं भी समय से पहले शराब की बिक्री नहीं पाई गई।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शराब की दुकानों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित नियमों और समय-सारिणी के अनुसार ही किया जाएगा। निर्धारित समय से पहले शराब बेचने अथवा अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में आबकारी निरीक्षक घोसी मोहम्मद अदनान खान के साथ आबकारी सिपाही श्रीराम, ब्रह्मानंद और संदीप शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें