बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घोसी। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की ओर से जमाल मिर्जापुर गांव में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

महिला उपनिरीक्षक ऋचा सोनी ने महिलाओं और छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अभद्रता को सहन न करें। परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और आत्महत्या की प्रवृत्ति जैसी घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गई। छात्राओं और युवतियों को किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा बहू और गांव की महिलाएं मौजूद रहीं। महिला कांस्टेबल लता, सुषमा और पूमन ने भी महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें