मऊ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और तमंचा बरामद


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

भदेसरा मोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, बाइक और दो मोबाइल भी बरामद

मऊ। दक्षिणटोला थाना पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार को भदेसरा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, एक 12 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और दो एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को थाना दक्षिणटोला पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि घोसी की ओर से बाइक पर सवार दो युवक अवैध असलहों के साथ भदेसरा मोड़ से होते हुए शहर की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भदेसरा मोड़ पर घेराबंदी कर दी।

कुछ देर बाद बताए गए हुलिए की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम को सामने देखकर बाइक सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक असंतुलित होने के कारण दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी में बाइक चला रहे युवक के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और पीछे बैठे युवक के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे असलहे शौक और लोगों पर धौंस जमाने के लिए रखते थे। असलहों के स्रोत के संबंध में पुलिस को कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि यादव पुत्र प्रेमचंद यादव और उत्तम भारद्वाज पुत्र देवनाथ, दोनों निवासी रेवरीडीह, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में हुई है।

मामले में थाना दक्षिणटोला में मु0अ0सं0 133/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया।

 

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें