1.73 लाख रुपये में हुई गोठा के साप्ताहिक मछली बाजार और पोखरियों की नीलामी


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

दोहरीघाट। क्षेत्र के गोठा गांव में बुधवार को साप्ताहिक मछली बाजार और सार्वजनिक पोखरियों की वार्षिक नीलामी पंचायत भवन परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। खुली बोली के माध्यम से हुई नीलामी में साप्ताहिक बाजार और सार्वजनिक पोखरियों की संयुक्त बोली 1 लाख 73 हजार 900 रुपये में तय हुई। नीलामी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

नीलामी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान इंजीनियर रामजनम गुप्ता ने की। इस दौरान भूमि प्रबंधन समिति के सदस्य, राजस्व विभाग के लेखपाल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। खुली बोली में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

नीलामी में शामिल प्रमुख पोखरियों और बाजार की बोली इस प्रकार रही—लोहड़ा ताल 38 हजार रुपये, धोवही पोखरी 1,900 रुपये, वभनिया पोखरी 1,200 रुपये, बैंक वाली पोखरी 500 रुपये, जोलहा गाढ़ा पोखरी 100 रुपये, पुरास वाली पोखरी 2,100 रुपये, मदरसा वाली पोखरी 2,100 रुपये, मछली बाजार 1 लाख 27 हजार रुपये, रेलवे हाल्ट के पश्चिम वाली पोखरी 500 रुपये तथा काली जी वाली लोहापूरा पोखरी 500 रुपये।

ग्राम प्रधान इंजीनियर रामजनम गुप्ता ने नीलामी में चयनित ठेकेदार को बाजार और सार्वजनिक पोखरियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार में गंदगी न फैलने दी जाए और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायत की ओर से नीलामी के बाद भी व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। जनहित और सार्वजनिक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नीलामी के दौरान लेखपाल अरुणेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, चंद्रकेश यादव, इस्तियाक, जितेंद्र राय, राजकुमार, बृजनंदन सिंह, राजेश राय, अमित राय, नारद मौर्य, पंकज राय और सिंटू राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। राजस्व विभाग एवं भूमि प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। पुलिस बल की तैनाती के चलते नीलामी शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें