हरिलाल की बेटियों की शादी का खर्च उठाएंगे पप्पू पांडेय, बच्चों की पढ़ाई भी होगी मुफ्त


पडरौना (कुशीनगर)। लक्ष्मीपुर पश्चिम टोला निवासी 45 वर्षीय हरिलाल शाह की गरीबी और कुपोषण से मौत के बाद परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के इकलौते कमाने वाले हरिलाल की मौत से पत्नी राजकुमारी देवी और पांच बच्चों चुलबुली (14), आदित्य (12), अनुष्का (10), अनु (7) व राज (4) के सामने रोजी-रोटी और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। परिवार के पास केवल सफेद राशन कार्ड है और उन्हें अब तक राशन, आवास, विधवा पेंशन समेत किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका।
मामले की जानकारी होने पर भाजपा नेता पप्पू पांडेय रविवार को परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और तत्काल खाद्यान्न सामग्री के साथ पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने घोषणा की कि परिवार के सभी बच्चों की पढ़ाई गांव के समीप संचालित पीस एकेडमी में पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी। स्कूल के डायरेक्टर जावेद आलम ने भी इसके लिए सहमति जताई।
पप्पू पांडेय ने मौके से ही सीडीओ और बीडीओ से फोन पर वार्ता कर परिवार की स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने अंत्योदय राशन कार्ड, पक्का आवास, विधवा पेंशन सहित पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।
पप्पू पांडेय ने कहा कि हरिलाल की मौत बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने संकल्प लिया कि उनकी बेटियों की शादी का पूरा खर्च और जिम्मेदारी वह स्वयं उठाएंगे। इस दौरान विजय सोनी, जावेद आलम, चंदन पांडेय, एमयू खान, परवेज आलम समेत अन्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें