भांवरकोल । क्षेत्र के टोडरपुर गांव में पूर्वाह्न तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने खलिहान की जमीन पर आंशिक रूप से हुए अतिक्रमण को हटवाया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की दृष्टिगत रविवार को तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह गांव के दक्षिण खलिहान की जमीन नंबर 201 रकबा 0.157 हेक्टेयर पर अतिक्रमण की जांच करने और उसे खलिहान पर होने वाले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हेतु पुलिस बल एवं बुलडोजर के साथ पहुंच गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पहले खलियान की जमीन की पैमाइश करने के बाद अतिक्रमण को हटाने की मांग की, ग्रामीण की मांग पर राजस्व विभाग की टीम ने पहले खलिहान की जमीन पैमाइश किया पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने पाया कि खलिहान का अधिकांश भाग छूटा हुआ है केवल खलिहान की सीमा में उत्तरी छोर पर टोडरपुर निवासी बेचन सिंह यादव का अतिक्रमण के नाम पर एक टीनशेड पड़ा पाया गया। प्रशासन ने टीनशेड को हटवा दिया। तथा बचन सिंह ने दीवार स्वयं हटा लेने को कहा। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि खलिहान की लगभग सारी जमीन छुटी हुई थी केवल खलिहान की एक छोर पर कुछ आंशिक अतिक्रमण पाया गया, जिसे हटवा दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह तथा राजस्व निरीक्षक कंगल राम,लेखपाल विवेक मिश्र के अलावा क्षेत्रीय पुलिस और ग्रामीण उपस्थित रहे।
खलिहान के जमीन पर अतिक्रमण हटाया गया पोर्टल के शिकायत के बाद।
