सेवराई (गाजीपुर)। सनबीम स्कूल देहवल दिलदारनगर ने शनिवार को अपने सातवें वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भव्य सम्मान समारोह में नवाजा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के युवा नेता रितेश सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के चेयरमैन श्री के.पी. सिंह, डायरेक्टर नवीन कुमार सिंह, प्रवीण सिंह तथा प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि रितेश सिंह ने ग्रैंड मास्टर अवार्ड प्राप्त करने वाले 39 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
सुपर ल्यूमिनरी अवार्ड से सम्मानित हुए छात्र छात्राओं में मास्टर प्रेम साव,मास्टर एमडी ज़की अहमद,मिस मदीहा खातून,मास्टर हर्ष कुमार सिंह, तथा
ल्यूमिनरी अवार्ड प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं:
मिस आरिफा जावेद, मास्टर इबाद खान, मिस ज़ेबा खान, मास्टर आर्यन सिंह यादव, मिस आर्या सिंह यादव, मास्टर अनुज कुमार गुप्ता, मास्टर अंश प्रजापति, मिस श्रेया, मिस सोमैया खातून, मिस पल्लवी को प्रोत्साहित किया गया।
ब्लॉक ऑलराउंडर अवार्ड से नवाजे गए:
मास्टर आर्यन सिंह यादव,मिस प्रतिज्ञा कुमारी,मिस मदीहा खातून इसके अलावा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन अवार्ड प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि रितेश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “सफलता कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। सनबीम स्कूल दिलदारनगर शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहतरीन मिसाल बनकर उभर रहा है।” उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं और पूरे कार्यक्रम की सराहना की।
विद्यालय के डीन तहसीन आबिदी ने स्वागत भाषण दिया। चेयरमैन के.पी. सिंह ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण और विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
