कासिमाबाद ब्लॉक में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, विवेक राय ‘चंदन’ बने ब्लॉक अध्यक्ष


ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि गाजीपुर जनपद में संगठन विस्तार की कड़ी में आज कासिमाबाद ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सुरवत ग्राम निवासी श्री विवेक राय ‘चंदन’ को मनोनीत किया। मनोनयन पत्र जिला अध्यक्ष श्री कृष्णानंद राय जी एवं ब्लॉक गठन जिला प्रभारी श्री प्रमोद राय जी द्वारा प्रदान किया गया।

राम विलास राय के दरवाजे पर हुआ भव्य कार्यक्रम

यह मनोनयन कार्यक्रम ग्राम सुरवत में राम विलास राय जी के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी और समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन गाजीपुर के जिलाध्यक्ष श्री कृष्णानंद राय रहे। अध्यक्षता स्थानीय सम्मानित ग्रामवासी श्री रामविनय राय जी ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री सुनील राय ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं जिला ब्लॉक गठन प्रभारी श्री प्रमोद राय, जिला उपाध्यक्ष श्री दीनबंधु राय, जिला उपाध्यक्ष श्री पवन राय, जिला महामंत्री श्री राकेश रंजन राय, जिला मंत्री श्री तीर्थराज राय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों में श्री सुनील राय, श्री रामविलास राय, श्री मयंक प्रकाश राय, श्री कृष्णानंद राय, श्री धर्मेंद्र राय, श्री अमन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विवेक राय ‘चंदन’ को बधाई दी। जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि विवेक राय चंदन जी युवा, कर्मठ और समाजसेवा के प्रति समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में कासिमाबाद ब्लॉक में संगठन और मजबूत होगा तथा सामाजिक कार्यों को नई गति मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें