पुरुषोत्तम मास में शुरू हुआ एक माह का संकीर्तन अनुष्ठान


भांवरकोल । तीन वर्ष बाद आए पावन पुरुषोत्तम मास का शुभारंभ रविवार 17 मई से हो गया, जो आगामी 15 जून तक चलेगा। हिंदू धर्म में पुरुषोत्तम मास का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस मास के स्वामी स्वयं भगवान श्रीहरि विष्णु हैं, इसलिए इसे (पुरुषोत्तम मास) कहा जाता है। पुरुषोत्तम मास प्रारंभ होते ही विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान-पुण्य, पूजा-अर्चना एवं जप-तप में जुटे रहे। मान्यता है कि इस पवित्र माह में दान, धर्म, पूजा-पाठ एवं संकीर्तन करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी क्रम में क्षेत्र के कनुवान गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना के बाद पूरे एक माह तक चलने वाला ( हरे राम हरे कृष्ण) संकीर्तन अनुष्ठान रविवार से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हो गया। गांव के श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर (हरे राम हरे कृष्ण ) के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं का कहना है कि पुरुषोत्तम मास में भगवान के नाम का संकीर्तन करने से मन को शांति, सुख एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें