मऊ में मेमू ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में हंगाम


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की

मऊ जिले के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मेमू ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और आरपीएफ को स्थिति संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट-औड़िहार रूट पर मेमू ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान सपा सांसद राजीव राय अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी शुरू किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी नारे लगाए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन कुछ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए।

हंगामे के दौरान एक सपा कार्यकर्ता मंच पर चढ़ने लगा। मधुबन सीओ अंजनी कुमार पांडे ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। बाद में सीओ ने कार्यकर्ता को मंच से नीचे धकेल दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे पकड़कर वहां से ले गए।

करीब कुछ देर तक रेलवे स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस और आरपीएफ ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें