भांवरकोल ( गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनियां चट्टी के पास भदौरा मोड़ पर शनिवार सुबह 8 बजे के करीब एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी युवक राहुल पासवान पुत्र अनिल पासवान (25) दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राहुल पासवान अपनी मौसी की घर भदौरा गांव आया था। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में दामोदर पासवान के यहां मृतक की रिश्तेदारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल बाइक से शीतल पेय पदार्थ लेने के लिए मनियां चट्टी पर गया था। पेय पदार्थ लेकर जैसे ही भदौरा मोड़ पर आया बाइक का नियंत्रित होकर उसके ऊपर ही गिर पड़ी और बाइक के पायदान से उसके सर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोग तथा समाजसेवी विवेक सिंह कुशवाहा घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लेकर गये जहां पर युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने साथ बलिया लेकर चले गए। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अनियंत्रित होकर गिरी बाइक युवक की मौत
