बहादुरगंज गाज़ीपुर۔ कासिमाबाद स्थित बहादुरगंज नगर क्षेत्र में श्री श्री महामृत्युंजय महादेव महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तजनों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा मां चंडी धाम मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई।
इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं एवं कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और बैनर लेकर “हर हर महादेव” के जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। कलश यात्रा मां चंडी धाम परिसर से होकर बहादुरगंज बस स्टैंड से मुख्य बाजार ,गन फैक्ट्री,पुलिस चौकी, नगर पंचायत, पुरानीगंज नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तमसा नदी तक पहुंची, जहां पवित्र नदी भरकर पुनः यज्ञ स्थल लाया गया।
इस दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों से पूरा माहौल गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया। आयोजक श्री योगेश्वर डमरूवा बाबा ने बताया कि महायज्ञ 4 तारीख से 12 तारीख तक चलेगा, जिसमें हवन, पूजन, कथा और सत्संग जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 4 तारीख से 12 तारीख तक सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पूजन,2 बजे से 4 बजे तक हवन का कार्यक्रम और रात को 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन प्रारंभ होगा,प्रवचन के लिए पूर्वांचल के प्रसिद्ध कथावाचक वीरेंद्र तिवारी का आगमन हो रहा है,
महामृत्युंजय महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह यज्ञ क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जा रहा है। इस दौरान चौकी इंचार्ज पुष्पेश दुबे अपने हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे ,
कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया है, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कलश यात्रा में राकेश तिवारी,पप्पू तिवारी, मुन्ना शर्मा ,हनुमान मद्धेशिया, हरिशंकर राय, लप्पू बाबा, हरिंद्र राम, गोरख चौहान, वीरेंद्र यादव,गोपाल यादव, मोहन शर्मा,अवधूत मुनि, संतोष जायसवाल, संगीता जायसवाल, शक्ति जायसवाल, कौशल त्रिपाठी, अजय राय,कंचन गिरी,अजय, बृजलाल शर्मा, जितेन्द्र चौहान सहित हजारों लोग कलश यात्रा में मौजूद रहे।
