80वें स्वतंत्रता दिवस पर न्यू मार्केट मिश्रा बाजार में होगा भव्य ध्वजारोहण, केमिस्टों की समस्याओं के समाधान पर बनी रणनीति


नंदगंज(गाजीपुर,) 13 अगस्त। न्यू मार्केट मिश्रा बाजार स्थित राज मैरिज हॉल में गुरुवार को ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक चेयरमैन अजय सर्राफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू मार्केट मिश्रा बाजार में प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संगठन ने सभी केमिस्ट बंधुओं से ध्वजारोहण कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने की अपील की।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के साथ- साथ गाजीपुर के सभी केमिस्ट व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने दुकानों के संचालन, प्रशासनिक समन्वय, बाजार की व्यवस्था तथा अन्य व्यावसायिक चुनौतियों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। चेयरमैन अजय सर्राफ ने कहा कि संगठन अपने सभी सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि किसी केमिस्ट भाई को अपनी दुकान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है तो वह संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराए, ताकि सामूहिक प्रयास से उसका समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक होने पर संबंधित अधिकारियों से प्रतिनिधिमंडल मिलकर वार्ता करेगा।

बैठक में संयोजक जय प्रकाश, संरक्षक अरविंद कुमार, महामंत्री अश्वनी राय, संयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाहा, संगठन मंत्री धीरज गुप्ता, ऑडिटर रामआशीष प्रजापति, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता, सुनील कुमार और गौरव राय सहित संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें