नंदगंज(गाजीपुर) 15अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी, नंदगंज द्वारा नंदगंज बाईपास स्थित चंद्रभान मेडिकल स्टोर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष एम. खालिद शमीम ने अपने सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीआरएक्स चंद्रभान बिंद, फहीम अख्तर, संतोष राय, राम सिंह यादव, राम अनुज यादव, राहुल, सुभाष, मुकेश, राहुल कुमार,रमेश, बृजेश बिंद,संतोष यादव, शेषनाथ बिंद फौजी सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। अध्यक्ष एम. खालिद शमीम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी नंदगंज ने किया ध्वजारोहण
