संस्कृत प्रतिभा खोज में सौम्या द्विवेदी ने मऊ में हासिल किया प्रथम स्थान


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

शुभकृत शुक्ल ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की ओर से आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र की छात्रा सौम्या द्विवेदी ने जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हलीमाबाद स्थित द्विवेदी सदन निवासी और किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सौम्या की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और स्वजन में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में सौम्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मऊ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं जनपद के ही शुभकृत शुक्ल ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और स्वजन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी संस्कृत भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सौम्या की सफलता पर उनके पिता संजीव द्विवेदी, दादा हरिश्चंद्र द्विवेदी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने गर्व जताते हुए बधाई दी। स्वजन ने कहा कि सौम्या की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। द्विवेदी सदन के लिए भी यह उपलब्धि गौरव का क्षण है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें