घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 42 मामलों में 2 का मौके पर निस्तारण


घोसी, मऊ। तहसील घोसी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 फरियादियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 22, पुलिस विभाग के 14, विकास विभाग के 5 तथा नगर पंचायत का 1 मामला शामिल रहा।

इस दौरान उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार अनीश सिंह एवं नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक पारस नाथ, परशुराम, राजेश राम, लेखपाल अरविंद पाण्डेय, सौरभ राय, आशीष विश्वकर्मा, आशीष वर्मा, विवेक सिंह समेत अन्य राजस्व कर्मी एवं बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें