रतनपुरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

रतनपुरा (मऊ)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को रतनपुरा कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष करते हुए मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होकर ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे।

शहीद स्मारक पर कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाए। उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह ने भी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। यात्रा में मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह, राकेश सिंह, भोला गुप्ता, अंगद गुप्ता, इंद्रदेव भारती और धनंजय कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें