पिपरा बाजार में विद्युतीकरण को लेकर विवाद, विभागीय व पुलिस के कार्यशैली पर उठे सवाल


कुशीनगर। जनपद के पिपरा बाजार स्थित बाजार क्षेत्र में चल रहे 33 हजार विद्युत लाइन के विद्युतीकरण कार्य को लेकर बिजली विभाग व पुलिस की कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने विभाग पर मनमानी और दबंगई का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार बाजार में 33 हजार सप्लाई हेतु विद्युत पोल लगाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्थान पर पोल गाड़ने को लेकर एक 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने विभागीय कर्मचारियों से अनुरोध किया कि पोल उनके दरवाजे के बीचोबीच लगाने के बजाय उस स्थान पर लगाया जाए जहां दो लोगों की जमीन एक साथ मिल रही है। आरोप है कि बुजुर्ग की यह बात विभागीय कर्मचारियों को नागवार गुजरी।
बताया जा रहा है कि इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया और संबंधित बुजुर्ग व्यक्ति को भीषण गर्मी में उक्त बुजुर्ग को पुलिस धक्के देकर अपने निजी गाड़ी में थाने ले गई व घंटों थाने में बैठाए रखा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में विभागीय व पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बाजार क्षेत्र में हो रहे 33 हजार के विद्युतीकरण कार्य में कुछ दूरी तक लाइन केवल की जा रही है, जबकि अधिक आबादी वाले इलाके में खुले तार खींचने की तैयारी दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि यदि घनी आबादी वाले क्षेत्र में नंगे तार लगाए गए तो भविष्य में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित दबंगई और कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें