कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वह लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई से परहेज कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के साथ उसके एक जानने वाले द्वारा दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया गया जिसमें वह संबंधित घटना को लेकर थाना सेवरही में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय द्वारा 21/02/2026 को थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया, बावजूद इसके पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
पीड़िता का कहना है कि मुकदमा दर्ज न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उसे लगातार धमकी भी दी जा रही है। वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर न्यायालय के आदेश का पालन कराने की मांग की है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि जब न्यायालय का आदेश भी पुलिस को कार्रवाई के लिए बाध्य नहीं कर पा रहा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

