नेबुआ नौरंगिया पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, बाइक चोरी के मामले में मुकदमा तक दर्ज नहीं


Oplus_16908288

 

कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस जहां चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी व 10 लाख की लूट की संपत्ति जब्त कर पुलिस अधीक्षक से सम्मानित होकर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में पीड़ितों को न्याय न मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा की मोटरसाइकिल 21 अप्रैल को चोरी हो गई थी। वहीं 28 अप्रैल को मिश्रौली निवासी भोला यादव की मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई। आरोप है कि दोनों मामलों में पीड़ितों द्वारा थाना पहुंचकर सूचना देने के बावजूद अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस एक तरफ बरामदगी के मामलों में सफलता दिखाकर वाहवाही लूट रही है, जबकि दूसरी तरफ चोरी की नई घटनाओं में त्वरित कार्रवाई नहीं हो रही। इससे क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

इतना ही नहीं, थाना क्षेत्र में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। नौरंगिया स्थित मोबाइल शॉप में हुई लाखों रुपये की चोरी का भी पर्दाफाश न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों व व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं में शीघ्र मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की जाए, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें