सेवानिवृत्त सीडीपीओ व एडीओ एजी को दी गई भावभीनी विदाई


सेवराई। ब्लाक मुख्यालय भदौरा में शुक्रवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रंजू द्विवेदी एवं एडीओ एजी प्रभाकर पांडेय के सेवा निवृत्त होने पर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी के.के. सिंह ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उनके कार्यों एवं व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए आमजन की समस्याओं का समाधान करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे दोनों अधिकारियों ने बखूबी निभाया। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में मौजूद लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद ,आई एस बी जगदीश केशरी,सचिव कमलकांत सिंह,पवन सिंह,जोखन कुशवाहा,नितेश कुमार,अशोक यादव, समीर राय,मनीष यादव,राम नगीना,विमलेश प्रजापति,सौरभ मिश्रा,आलोक पाण्डेय,सुपरवाइजर अंजली कुमारी, रिचा आर्या, नेहा कुमारी, जितेंद्र पाठक, पत्र वाहक जितेंद्र पाठक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता गुप्ता निखत बानो नीता कुमारी माया उपाध्याय,कृषि विभाग से वीरेंद्र सिंह,श्याम सुंदर,रविंदर कुशवाहा,रियाज खान,जहांगीर आदि सहित ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें