मनीया गांव के युवक का रायबरेली में सड़क दुर्घटना में मौत,परिवार मे शोक  


सेवराई। तहसील क्षेत्र के मनिया गांव निवासी एक युवक की रायबरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक रायबरेली के एक पावर प्लांट में कार्यरत था। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। मनिया गांव के समाजसेवी जावेद खान ने बताया कि मृतक की पहचान फैज खान पुत्र स्वर्गीय नसीम खान के रूप में हुई है। फैज रायबरेली के एक पावर प्लांट में काम करते थे।पावर प्लांट से घर लौटते समय वे सड़क हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव मनिया में लोग उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने लगे। रायबरेली में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचने के बाद उन्हें पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। मृतक फैज खान अपने पीछे पत्नी सबा खान, मां जाहिदा बेगम और दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें