धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
मऊ। थाना दक्षिणटोला पुलिस और साइबर पुलिस टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल करते हुए लगभग 10 हजार रुपये कीमत का INFINIX HOT 40I मोबाइल फोन बरामद कर उसके असली मालिक को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के ग्राम खैरामुहम्मदपुर पवई निवासी कयामुद्दीन पुत्र वकील अहमद का गुम हुआ मोबाइल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल फोन उसके मालिक को सौंप दिया गया।
मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी की जा सके।
