साइबर ठगी के शिकार युवक के 35 हजार रुपये वापस कराए


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से निकाले गए 35 हजार रुपये पुलिस ने वापस करा दिए। साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी की रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई।

पुलिस के अनुसार, वलीदपुर भीरा निवासी जाहिद पुत्र सलाउद्दीन के खाते से यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगों ने 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ठगी की पूरी धनराशि बरामद कराई। 11 सितंबर 2026 को पीड़ित को 35 हजार रुपये वापस करा दिए गए।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या निजी जानकारी साझा न करें। अज्ञात लिंक पर क्लिक करने और फर्जी कॉल के जरिए होने वाले केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन और पार्ट टाइम जॉब के झांसे से भी सावधान रहें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें