विशेष समाधान शिविर में 36 शिकायतें पहुंचीं, 23 का हुआ निस्तारण


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

चारों उपखंडों में अधिकारियों ने सुनीं उपभोक्ताओं की समस्याएं, एक दिन में 19 लाख रुपये की राजस्व वसूली

घोसी (मऊ)। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर जिले के घोसी, मधुबन, दोहरीघाट और अमिला उपखंड कार्यालयों में विशेष उपभोक्ता समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को चारों उपखंडों में आयोजित शिविर में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान की कार्रवाई की।

एक अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे इस विशेष अभियान के तहत सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। शिविर में बिजली बिल में गड़बड़ी, खराब मीटर, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन समेत अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

सोमवार को चारों उपखंडों में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 23 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। उपखंडवार आंकड़ों के अनुसार घोसी में नौ शिकायतें आईं, जिनमें आठ का समाधान हुआ। मधुबन में 10 शिकायतों में से सात, दोहरीघाट में 12 में से पांच और अमिला में पांच में से तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।

एक दिन में 19 लाख रुपये की राजस्व वसूली

समाधान शिविर के साथ ही विद्युत विभाग की ओर से राजस्व वसूली अभियान भी चलाया गया। सोमवार को विभाग ने करीब 19 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की।

अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। विशेष शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे 31 अगस्त तक चलने वाले विशेष समाधान शिविर का लाभ उठाकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें