भाजपा मंडल रतनपुरा इकाई ने पुर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूंका पुतला


भाजपा मंडल रतनपुरा इकाई ने पुर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूंका पुतला

रतनपुरा मऊ। भारतीय जनता पार्टी की रतनपुरा इकाई ने मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंक कर अपना जबरदस्त विरोध जताया।
सोमवार को रतनपुरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दया शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोकसभा के सांसद पप्पू यादव का सनातन के प्रति भगवा वस्त्र धारण कर नाटक नौटंकी करने के विरोध में कस्बा के बहुचर्चित नेता चौराहा से पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए पप्पू यादव मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए सदर बाजार के मध्य में आकर पुतला दहन किया गया। जहां महामंत्री संतोष सिंह संतू, हलधरपुर के मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, धनंजय राम अरविंद कुशवाहा, अमित मौर्य, रामचंद्र जी ,विपिन कुमार वर्मा ,संजय मौर्य जी, राजू जी एवं सभी सम्मानित मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें