राइस मिल के बकायेदार की अचल संपत्ति कुर्क


राइस मिल के बकायेदार की अचल संपत्ति कुर्क

रतनपुरा,मऊ। राइस मिल के बकाये की वसूली को लेकर राजस्व विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायेदार सोनिया देवी पत्नी अम्बिका यादव की अचल संपत्ति कुर्क कर ली।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 सितंबर 2026 को राजस्व विभाग की टीम ने आराजी संख्या 760 से संबंधित अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई राइस मिल के बकाये की वसूली के क्रम में की गई।
कुर्की की कार्रवाई नायब तहसीलदार रतनपुरा की मौजूदगी में क्षेत्रीय लेखपाल तथा संग्रह अमीन बिपिन बिहारी सहित राजस्व कर्मियों की टीम द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान सुरेश राम, अरुण सिंह, विनय सिंह, श्रीराम सिंह एवं मकरध्वज समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाये की वसूली के लिए नियमानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें