घोसी कोतवाली में थाना समाधान दिवस: 18 मामले आए, 2 का मौके पर निस्तारण


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

घोसी, मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। उपजिलाधिकारी अशोक सिंह और प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 18 मामले सामने आए। इनमें पुलिस विभाग से जुड़े दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में आए मामलों में 13 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि पांच शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान कराना है। उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों में संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव था, उनका तत्काल निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उपनिरीक्षक विजय शंकर, उपनिरीक्षक सूरज सिंह, उपनिरीक्षक हरेंद्र कुशवाहा, कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविंद पांडेय सहित राजस्व, पुलिस और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें