जुलूस-ए-मोहम्मदी के सकुशल समापन पर पुलिस-प्रशासन का सम्मान


आफ़ताब आलम | घोसी       

घोसी (मऊ)। 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर नगर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। समाजसेवी जावेद सेठ एवं रहबर आर्गेनाइजेशन के फाउंडर राशिद रज़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को फूलों की माला पहनाकर तथा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि जुलूस के दौरान प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जुलूस मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी करने के साथ आमजन से संवाद बनाए रहे। आयोजकों के अनुसार, पुलिस-प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बेहतर समन्वय से पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।

सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी फूलों की माला पहनाकर उनके प्रति आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन और आम जनता के बीच आपसी विश्वास एवं बेहतर तालमेल आवश्यक है।

कार्यक्रम में खुर्शीद खान, फ़िरोज़ अंसारी, एहतेशाम, फ़िरोज़ हैदर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के माध्यम से पुलिस-प्रशासन और आमजन के बीच आपसी विश्वास तथा भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें