श्रद्धा और उत्साह के साथ काली मंदिर पर हुई पारंपरिक गांवगढ़ी पूजा


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ 

नदवासराय (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सियाबस्ती गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में बुधवार को पारंपरिक गांवगढ़ी पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव में सुख-शांति, समृद्धि तथा सभी के निरोग और सुखमय जीवन की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। मुख्य गायक फिरंगी प्रजापति और उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूर्व प्रधान गणेश कुमार गोंड़ ने बताया कि गांवगढ़ी पूजा गांव की प्राचीन परंपरा है, जिसका आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीणों की आपसी एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।

इस अवसर पर भारत परिषद के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति पौहारी, सामू गोंड़, दशरथ, मकरध्वज, लक्की प्रजापति, पंकज गोंड़, सुभाष यादव, इंद्रदेव, लालमोहन, मगरू प्रजापति, सोनू प्रजापति, गोपाल गोंड़, नंदलाल माली, रामबरन गीहवारी, शैलेश प्रजापति, शिवनाथ गोंड़, रामजन्म, सचिन प्रजापति, भीम सोनकर, अभिषेक प्रजापति, अवधेश प्रजापति, जवाहिर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें