भांवरकोल। क्षेत्र के अवथहीं गांव स्थित आक्सफोर्ड इंन्टरनेशनल स्कूल में बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बाल मेले का शुभारंभ यूबीआई के शाखा प्रबंधक सुनील सिंह एवं विद्यालय के प्रवंधक भानूप्रकाश सिंह ने मां सरस्वती जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य,नाटिका आदि का शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर आयोजित मेंले में विभिन्न गु़पों में लगे स्टालों पर रामलाल मिष्ठान ,फन आप फ्लेवर, अमूल स्नैक्स आदि ब्यंजनों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर प्रिंसिपल ज्योति सुब्बा,शुभम, रितेश, तरन्नुम, पूनम ठाकुर,सागर सुब्बा, ज्योति खरवार, अभिषेक,नेहा आदि शिक्षक शामिल रहे।
आक्सफोर्ड इंन्टरनेशनल स्कूल अवथहीं में समारोह पूर्वक मना बाल दिवस
