पुरानीगंज बाईपास रोड की हालत खस्ता, आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी


बहादुरगंज (गाजीपुर)। नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर एक स्थित पुरानीगंज की बाईपास रोड की हालत खस्ता होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते राहगीरों और आसपास के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे होने से स्थिति और भी खराब हो गई है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को आशंका है कि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। इसी को देखते हुए लोगों ने संबंधित अधिकारियों और नगर पंचायत प्रशासन से सड़क का अविलंब निर्माण कराने की मांग उठाई है।

इस जनसमस्या को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया (एसीबीआई) कासिमाबाद के तहसील अध्यक्ष जफर अकील ने भी सड़क निर्माण के लिए आवाज उठाई है। संगठन ने सड़क की बदहाल स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदारों से समस्या का समाधान कराने और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

वहीं, वार्ड नम्बर 2 के सभासद प्रतिनिधि गौरी शंकर बांसफोर ने आश्वासन दिया है कि सड़क निर्माण का कार्य बहुत जल्द कराया जाएगा। उनके इस आश्वासन के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि लंबे समय से बनी इस समस्या का समाधान शीघ्र होगा।

अब स्थानीय लोगों की निगाहें नगर पंचायत प्रशासन पर टिकी हैं। लोगों ने मांग की है कि केवल आश्वासन तक सीमित न रहकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, जिससे पुरानीगंज बाईपास रोड पर आवागमन सुगम हो सके और लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें