एसीबीआई की त्वरित पहल पर बाउंड्री विवाद में कार्रवाई, पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य


वाराणसी। थाना शिवपुर क्षेत्र के कादीपुर स्थित एसएच-16/32आर में बाउंड्री और रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का मामला एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया (एसीबीआई) के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

एसीबीआई उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर कृष्ण सिंह ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने एसीबीआई वाराणसी की टीम के साथ उच्च पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। इस दौरान एसीबीआई वाराणसी के जिला अध्यक्ष पीयूष दुबे और टीम के पदाधिकारी अवनीश ने भी अधिकारियों के समक्ष प्रकरण को प्रमुखता से उठाया।मामले में वाराणसी पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए डायल-112 पर शिकायत दर्ज की। वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, थाना शिवपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय से राहत प्राप्त करने के लिए अवगत कराया गया।

एसीबीआई की टीम ने बाउंड्री तोड़े जाने की घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर कृष्ण सिंह ने कहा कि एसीबीआई का उद्देश्य पीड़ितों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और नियमानुसार समाधान की दिशा में प्रयास करना है। संगठन जनहित के मामलों में अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

इस अभियान में एसीबीआई उत्तर प्रदेश टीम की भूमिका सराहनीय रही जिसमें खासतौर से ठाकुर कृष्ण सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश
पीयूष दुबे जिला अध्यक्ष, वाराणसी, अवनीश जी पदाधिकारी, एसीबीआई वाराणसी इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें