एनएच 124 सी पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल; ट्रमा सेंटर रेफर


सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के एनएच 124 सी पर गुरुवार को देर शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, करहीया निवासी अभिलाष सिंह (44) पुत्र हरेंद्र सिंह बाइक से बारा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह गहमर मठिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे अमरजीत चौहान (16) पुत्र गुड्डू और गोपाल यादव (16) पुत्र भोला यादव की बाइक से उनकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परख्च्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रमा सेंटर भेज दिया गया है।

इस सम्बंध में गहमर पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें