भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भानु प्रताप सिंह को बनाया जिला उपाध्यक्ष


सेवराई (गाजीपुर)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील सेवराई क्षेत्र के निवासी भानु प्रताप सिंह को गाजीपुर जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष लल्लन यादव (शिवबालक यादव) ने एक नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, किसानों के हितों में संघर्ष और संगठनात्मक कार्यों में योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी दिए जाने का उल्लेख किया गया है। उनसे संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई गई है।

इस अवसर पर किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और उनके हक एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिले में किसानों को खाद, बीज, बिजली, सिंचाई और धान खरीद जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संगठन के माध्यम से प्रशासन तक किसानों की बात पहुंचाई जाएगी। संगठन को मजबूत करना और किसानों को उनके अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

भानु प्रताप सिंह की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें