भारतीय मातृ शक्ति गौरव समिति ग़ाज़ीपुर द्वारा सैनिकों के सम्मान ग़ाज़ीपुर नगर केआमघाट गाँधी पार्क से होते हुए सरजू पांडेय पार्क तक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई


गाजीपुर: 21 मई 2025 को भारतीय मातृ शक्ति गौरव समिति ग़ाज़ीपुर द्वारा सैनिकों के सम्मान ग़ाज़ीपुर नगर के आमघाट गाँधी पार्क से होते हुए सरजू पांडेय पार्क तक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिचा राय ने कहा कि हमारी सेना विश्व की सबसे सशक्त सेना है। पाकिस्तान ने जब-जब भारत पर हमला किया है, हमारे देश की तीनों सेनाओं ने उसका मुंह तोड़ जवाब दिया है और उसे छठी का दूध भी याद दिलाया है।चाहे 1948 ,1965 ,1971 ,1999 हो या 2025 सभी में उसे मुंह की खानी पड़ी है।गाजीपुर जनपद के लाल देश की सरहदों की हिफाजत में सबसे अधिक खून बहाए है।गाजीपुर के लाल बीर अब्दुल हमीद ने 1965 मेंअमेरिका के अजेय समझे जाने वाले पैटन टैंको को ध्वस्त कर दिया था।जिन्हें शहीदोपरांत सेना के सर्वोच्च सम्मान परमबीर चक्र से सम्मानित किया गया । गाजीपुर के महावीर चक्र सम्मानित रामउग्रह पांडे ने भी 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे।
इस मौके पर
नीलम चौबे संजोजिक, डॉक्टर कल्याणी सिंह , प्रियंका ,सुमन ,सीमा दुबे, ,डॉ शिवानी सिंह ,साधना राय , कंचन गिरी , अर्चना राय , प्रीति गुप्ता ,सौम्या सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन प्रियंका राय ने किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें