राघवेंद्र सिंह बने मोहम्मदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी, भांवरकोल मंडल का भी मिला अतिरिक्त प्रभार


मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। शिक्षा विभाग में राघवेंद्र सिंह को मोहम्मदाबाद का नया खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भांवरकोल शिक्षा क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह जखनियां में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह के मोहम्मदाबाद पहुंचने पर शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बीआरसी मोहम्मदाबाद में शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिक्षक मनीष कुमार राय, अमित कुमार सिंह, आशीष कुमार राय, अंकित राय, प्रांशु शेखर पांडेय एवं जितेश कुमार राय सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें माल्यार्पण कर तथा बुके भेंटकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद एवं भांवरकोल शिक्षा क्षेत्र में शैक्षिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा विभागीय कार्यों और विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में और बेहतर सुधार होगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें