वीरपुर से पलिया घाट तक प्रशासन की निगरानी, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाप्रभारी ने किया निरीक्षण..


भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था और शासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद रणविजय सिंह, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय और थानाध्यक्ष भांवरकोल राजीव कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से वीरपुर से पलिया घाट तक सघन निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने घाटों और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की गाइडलाइन के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से नियमों का पालन करने और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें