परेमन शाह पोखरा पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान


सेवराई (गाजीपुर)।* तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित परेमन शाह पोखरा पर छठ पूजा की तैयारी पूजा समिति के द्वारा पूरी कर ली गई है। पोखरा के चारों तरफ घाटों को रंगीन झालर और लाइटों से सजाया गया है। आसपास मौजूद पेड़ों पर रंगीन लाइट और झालर बत्तियां लगाई गई हैं। यहां करीब 10000 से अधिक लोगों के पूजा में शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ऐतिहासिक सजावट के लिए प्रसिद्ध है पोखरा…..

जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के पैतृक गांव स्थित इस तालाब पर छठ पूजा समिति के द्वारा ऐतिहासिक तौर पर साज-सज्जा और व्यवस्थाएं की जाती हैं। जहां सेवराई गांव सहित आसपास के गांव से भी महिलाएं छठ पूजा करने के लिए यहां आती हैं।

समिति ने दी जानकारी….

छठ पूजा समिति के मुन्ना सिंह ने बताया कि पोखरा के चारों तरफ रंगीन झालर और लाइट लगाए गए हैं, साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरुस्त कर दी गई है। व्रती महिलाओं को आने-जाने में असुविधा ना हो, इसके लिए तालाब के दोनों तरफ करीब 500 मीटर के दायरे में लाइट की उत्तम व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें